Breaking News

भारत–नेपाल सीमा पर एसएसबी ने अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रही उज़्बेकिस्तान की महिला को पकड़ा

Bolta Sach News
|
SSB on India-Nepal border
बोलता सच,सिद्धार्थनगर : भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी बढ़नी ने सतर्कता दिखाते हुए बीआईटी चेकिंग के दौरान एक विदेशी महिला को अवैध रूप से सीमा पार करने के प्रयास में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बीआईटी संवाद टीम के कमांडर उप निरीक्षक (सामान्य) चुरामणी अपने दल के साथ नियमित चेकिंग ड्यूटी पर थे। इसी दौरान भारत की ओर से आ रही एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की।
महिला न तो हिंदी और न ही अंग्रेजी समझ पा रही थी, ऐसे में एसएसबी जवानों ने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से उससे बातचीत की। पूछताछ में उसने अपना नाम जर्निगोर तुखताबोयेवा (32 वर्ष) बताया और खुद को उज़्बेकिस्तान की नागरिक बताया। महिला ने बताया कि वह दिल्ली से काठमांडू (नेपाल) जा रही थी।
महिला कार्मिकों द्वारा सुरक्षित स्थान पर ले जाकर की गई तलाशी में उसके पास से आईडी कार्ड संख्या A073137, पासपोर्ट संख्या FB1296362 और उज़्बेकिस्तान की नागरिकता से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। जांच में यह भी सामने आया कि उसका नेपाल वीजा केवल 15 दिनों के लिए वैध था, जिसकी अवधि 19 अगस्त से 2 सितंबर तक थी, जो पहले ही समाप्त हो चुकी थी। साथ ही भारत में रहने या आवागमन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी उसके पास नहीं था।
मौके पर मौजूद “सी” समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट संजय के.पी. ने महिला से गहन पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की। वैध कागजात के अभाव और विदेशी नागरिक होने के कारण एसएसबी ने महिला को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना ढेबरूआ को सकुशल सौंप दिया।

इसको भी पढ़ें : आईएनएस वाघशीर पर सवार होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की समुद्री यात्रा, ऐसा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “भारत–नेपाल सीमा पर एसएसबी ने अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रही उज़्बेकिस्तान की महिला को पकड़ा”

Leave a Reply