बोलता सच,देवरिया : देवरिया जनपद में समाजवादी पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता दाऊद इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखने वाले दाऊद लंबे समय से पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक साइकिल पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय रही है। वर्तमान में बीमारी के कारण वे आर्थिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में सहयोग की आवश्यकता को देखते हुए समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव और युवा नेता प्रियांशु राज यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।
प्रियांशु राज यादव ने दाऊद का हालचाल जाना और अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस पहल को क्षेत्र में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन से जुड़े लोगों के कठिन समय में साथ खड़ा होना महत्वपूर्ण है। दाऊद लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उनकी स्थिति को देखते हुए अन्य जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई जा रही है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही किसी भी राजनीतिक दल की ताकत होती है, और उनके प्रति संवेदनशील रवैया संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया की नेहा गुप्ता ने जीता प्रदेश में स्वर्ण, नगर पंचायत ने किया सम्मानित
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































