Breaking News

वृंदावन के राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच किशोरियां फरार, दो सुरक्षित लौटीं, तीन की तलाश जारी

Bolta Sach News
|
State Girls' Protection Centre in Vrindavan

बोलता सच,मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह से सोमवार रात पांच किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गईं। 14 से 17 वर्ष की उम्र की इन लड़कियों के लापता होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी फुटेज में किशोरियां खुद को कंबल से ढककर संरक्षण गृह से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से दो किशोरियां सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंच गई हैं, जबकि तीन का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच पांचों लड़कियां परिसर से गायब हुईं। फरार किशोरियों में दिव्या (निवासी चौथाईया, महावन), प्रियंका (निवासी बाहाद गढ़ी, नौहझील), आरायणा (निवासी मुल्तानी बादा, पहाड़गंज, दिल्ली), रूपा (निवासी पानेठी, अलीगढ़) शामिल हैं, जबकि पांचवीं किशोरी की पहचान और घर पहुंच चुकी दो लड़कियों की पुष्टि पुलिस जांच के तहत की जा रही है।

दिल्ली और अलीगढ़ पुलिस को किया गया अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी श्लोक कुमार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और संरक्षण गृह के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने अधीक्षिका से लंबी पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद लड़कियों का फरार होना सुरक्षा में गंभीर चूक की ओर इशारा करता है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और दिल्ली व अलीगढ़ पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दो किशोरियां सुरक्षित मिल चुकी हैं, जबकि बाकी तीन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। मामले में सुरक्षा में हुई चूक की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसको भी पढ़ें : माघ मेला विवाद पर कुमार विश्वास ने शंकराचार्य से मांगी माफी, बोले– क्रोध त्यागकर सबको दें आशीर्वाद

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply