Breaking News

प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने वाला प्रेमी थाने में सरेंडर

Bolta Sach News
|
strangling his girlfriend with her scarf
बोलता सच, कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा इलाके में प्रेमिका की हत्या के बाद फरार युवक ने गुरुवार को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोपी की पहचान नौबस्ता के राजीव नगर निवासी रोहित उर्फ वाहिद के रूप में हुई है। मामला 29 अक्टूबर की रात का है, जब महिला भारती गौतम की उसके घर में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने शव को घर के भीतर तख्त के नीचे से बरामद किया था, जिसे चादर से ढककर छिपाया गया था।

हत्या के बाद आरोपी ने कबूला गुनाह

थाने में आत्मसमर्पण के बाद रोहित उर्फ वाहिद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले कुछ समय से भारती के साथ आपसी सहमति से रह रहा था। उसने कहा कि भारती आए दिन उससे झगड़ा करती थी और शराब व मसाला खाकर उसका मानसिक उत्पीड़न करती थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि भारती के “करीब छह अन्य प्रेमी” थे, जिससे वह परेशान रहता था। इसी को लेकर दोनों के बीच बार-बार विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को तख्त के नीचे छिपाया और घर से भाग गया था।


डीसीपी ने गिरफ्तारी दिखाई, जांच जारी

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी अफीम कोठी चौराहे से दिखाई गई है। फिलहाल हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं।

डीसीपी ने कहा कि आरोपी का बयान दर्ज किया गया है और हत्या के पीछे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि भारती और आरोपी के बीच झगड़े की वजह सिर्फ आपसी विवाद था या किसी अन्य कारण से हत्या की गई।


इस खबर को भी पढ़ें : सलेमपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल के चार छात्र इसरो प्रशिक्षण में हुए शामिल, जिले का नाम किया रोशन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply