Breaking News

योगी सरकार की सख्ती, लखनऊ के निरालानगर में रेलवे भूमि पर बसे अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Bolta Sach News
|
Strictness of Yogi government, Lucknow
बोलता सच,लखनऊ : योगी सरकार की सख्त नीति के तहत राजधानी लखनऊ में अवैध अतिक्रमण और घुसपैठ के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को निरालानगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से फैली अवैध बस्तियों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पूरे अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन बस्तियों में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। निरालानगर इलाके में रेलवे की बहुमूल्य जमीन पर लंबे समय से अवैध झुग्गियां और निर्माण किए गए थे। ये बस्तियां रेलवे ट्रैक के बेहद नजदीक थीं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था और ट्रेनों के संचालन में भी लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी।
प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहले कई बार चेतावनी और नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद सख्त कदम उठाते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का फैसला लिया गया।

छावनी में तब्दील रहा इलाका

कार्रवाई से पहले पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया था। सुबह से ही प्रशासनिक अमला, पुलिस बल और बुलडोजर मौके पर पहुंच गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान इन अवैध बस्तियों में कई संदिग्ध लोगों के रहने की जानकारी भी सामने आई है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर की गई है। नोटिस और समय दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। अवैध निर्माण हटने से रेलवे की जमीन अब खाली हो गई है, जिससे भविष्य की परियोजनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान केवल निरालानगर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अवैध अतिक्रमण और घुसपैठ के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इसको भी पढ़ें : लखनऊ नगर निगम का कारनामा, 432 रुपये हाउस टैक्स को बना दिया 1 लाख 60 हजार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply