Breaking News

हापुड़ में छात्रा ने मानसिक तनाव में उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में बदली घटना की दिशा

Bolta Sach News
|
Student dies due to mental stress in Hapur
बोलता सच,हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से एक बीए छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना सामने आई है। प्रारंभ में इसे अज्ञात बदमाशों का हमला बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह बदल गया। छात्रा का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

बनखंडा गांव निवासी छात्रा कोचिंग के लिए स्कूल चौपला गई थी। कुछ समय बाद वह स्कूल से करीब 500 मीटर दूर सरसों के खेत में गंभीर रूप से घायल मिली। उसके गले और हाथ पर ब्लेड से कट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

परिजनों ने शुरुआती सूचना में अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने की बात कही थी। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में छात्रा अकेले खेत की ओर जाती दिखाई दी। घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद किया गया। कोचिंग सेंटर में उसका बैग और अन्य सामान मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह स्वयं वहां गई थी।

प्रेम संबंध को लेकर थी दबाव में

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग को लेकर मानसिक तनाव में थी। युवक के भाई को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी, जिससे वह दबाव महसूस कर रही थी। इसी मानसिक स्थिति में उसने यह कदम उठाया।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आई है। छात्रा का इलाज जारी है और स्वस्थ होने के बाद उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। मामले में संबंधित युवक और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।


इसे भी पढ़े : फतेहपुर में शादी समारोह में पालतू कुत्ते को लेकर बवाल, मंडप से कोतवाली तक पहुंचा मामला

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply