बोलता सच,नई दिल्ली। आवारा कुत्तों से जुड़े एक मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए कुछ नियमों को ‘अमानवीय’ बताए जाने पर अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगली सुनवाई में एक वीडियो चलाया जाएगा और यह पूछा जाएगा कि आखिर ‘मानवता’ क्या होती है।
यह टिप्पणी न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ को बताया कि इस मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार को गठित की जाने वाली तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ की बैठक रद्द कर दी गई है।
इस पर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले को 7 जनवरी को सूचीबद्ध किया जाएगा। कोर्ट ने संकेत दिया कि अगली सुनवाई में तथ्यों और हालात को गहराई से परखा जाएगा और मानवीय दृष्टिकोण को केंद्र में रखा जाएगा।
इसको भी पढ़ें : वाराणसी में जेसीबी की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, सुंदरपुर चौराहे पर चक्का जाम
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































