Breaking News

टी20 टीम का ऐलान: शुभमन गिल फिट नहीं फिर भी शामिल, हार्दिक पंड्या की वापसी पक्की

Bolta Sach News
|
T20 team announced

बोलता सच,क्रिकेट,नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। एशिया कप के दौरान चोटिल होकर बाहर हुए हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हो गई है। वहीं कोलकाता टेस्ट में घायल हुए टी20 उपकप्तान शुभमन गिल अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह मिली है।
अजीत अगरकर की अगुवाई वाले सिलेक्शन पैनल ने रायपुर में दूसरे वनडे के दौरान मीटिंग करके टीम की घोषणा की। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में ही रहेगी, जिनकी अगुवाई में पिछले एक साल से टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबलों की तुलना में इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं।

संजू सैमसन की ओपनिंग की संभावना

अगर शुभमन गिल फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, तो अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन एक बार फिर ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। इस पोजीशन पर उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है।
हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर की प्लानिंग में संजू सैमसन सही तरह फिट नहीं बैठ रहे। इसका असर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साफ दिखा, जहां उन्हें 5 में से सिर्फ 2 मैच में मौका मिला, जिसमें एक मैच में उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने भेजा गया। गंभीर ने संजू की जगह विकेटकीपर जीतेश शर्मा को ज्यादा मौके दिए।

हार्दिक पंड्या की वापसी

हार्दिक को एशिया कप 2025 में चोट लगी थी और लंबे समय से वह रिहेब में थे। करीब 42 दिन बाद वे 2 दिसंबर को मैदान पर लौटे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे।
हालांकि गेंदबाजी में वे 4 ओवर में 52 रन देकर फ्लॉप रहे। उनकी वापसी टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के लिए अच्छी खबर है। उनके आने से नीतीश कुमार रेड्डी टीम से बाहर हो गए हैं।

यह मैदानों पर खेली जाएगी टी20 सीरीज

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मैच इन शहरों में होंगे—

  • 9 दिसंबर: कटक

  • 11 दिसंबर: न्यू चंडीगढ़

  • 14 दिसंबर: धर्मशाला

  • 17 दिसंबर: लखनऊ

  • 19 दिसंबर: अहमदाबाद

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत फिलहाल ICC की वर्ल्ड T20 रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 5वें स्थान पर। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है।


इसको भी पढ़ें : दिसंबर में जन्मे बच्चे भाग्यशाली, समझदार और मजबूत व्यक्तित्व के मालिक माने जाते हैं

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “टी20 टीम का ऐलान: शुभमन गिल फिट नहीं फिर भी शामिल, हार्दिक पंड्या की वापसी पक्की”

Leave a Reply