बोलता सच,ढाका : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश के सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए हैं और अंतिम फैसला लेने के लिए उसे 48 घंटे का समय दिया है। इस बीच बांग्लादेश में गुरुवार को पूरे दिन इस मुद्दे पर गहमागहमी बनी रही। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कोई भी निर्णय लेने से पहले सरकार से बातचीत की बात कही थी।
सरकार से विचार-विमर्श के बाद बांग्लादेश ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत में खेलने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद बीसीबी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि वह एक बार फिर आईसीसी से अपने मैच शिफ्ट न करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करेगा। यह निर्णय खेल सलाहकार आसिफ नजरूल और बीसीबी अध्यक्ष की बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद लिया गया।
श्रीलंका में होंगे मैच तो ही खेलेगा बांग्लादेश
ढाका में मीडिया से बात करते हुए बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलना चाहता है, लेकिन भारत में खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं हैं।
आसिफ नजरूल ने कहा, “हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षा का खतरा है। आईसीसी चाहे जो दावा करे, लेकिन हाल की घटनाओं को देखते हुए हम संतुष्ट नहीं हैं। यदि किसी खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं मिल सकती तो यह कैसे मान लिया जाए कि टूर्नामेंट के दौरान पर्याप्त सुरक्षा होगी। हम भारत में नहीं खेल सकते, लेकिन अगर मैच श्रीलंका में कराए जाते हैं तो बांग्लादेश खेलने के लिए तैयार है।”
इसको भी पढ़ें : देवरिया में ई-रिक्शा की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत, गांव में मातम
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































