Breaking News

टी20 वर्ल्ड कप 2026: घरेलू क्रिकेट का इनाम बनी ईशान किशन की वापसी, गावस्कर–अश्विन ने की चयन की सराहना

Bolta Sach News
|
T20 World Cup 2026 Domestic Cricket
बोलता सच,विश्व कप 2026 : भारतीय टीम में ईशान किशन की टी20 विश्व कप 2026 के लिए वापसी ने यह साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय चयन की कसौटी केवल आईपीएल नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन भी है। दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ईशान के चयन को घरेलू क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सटीक इनाम बताया है।
गावस्कर बोले— घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
सुनील गावस्कर ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन चयन का मजबूत आधार बना। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बावजूद ईशान ने झारखंड के लिए दमदार खेल दिखाया और खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गावस्कर के मुताबिक, जब कोई खिलाड़ी निरंतर प्रदर्शन करता है, तो उसका चयन स्वाभाविक है। चयन की प्रक्रिया में घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि केवल आईपीएल को।
शुभमन गिल के बाहर होने पर जताई हैरानी
गावस्कर ने टी20 टीम से शुभमन गिल को बाहर किए जाने को चौंकाने वाला फैसला बताया, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि टी20 क्रिकेट में तेजी और लय बेहद अहम होती है। उनके अनुसार, गिल का स्वाभाविक खेल टेस्ट क्रिकेट के अधिक अनुकूल है और टी20 में हालिया फॉर्म की कमी उनके खिलाफ गई।
हरभजन ने चयन समिति की सराहना की
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने चयन समिति, विशेषकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम संतुलन को प्राथमिकता दी गई है। हरभजन ने माना कि गिल को बाहर करना कठिन निर्णय था, लेकिन टीम के हित में सही रहा। उन्होंने ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी को सकारात्मक कदम बताया और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाए जाने को भी शानदार फैसला करार दिया।
अश्विन बोले— यह फुल सर्कल मोमेंट है
रविचंद्रन अश्विन ने ईशान किशन की वापसी को ‘फुल सर्कल मोमेंट’ बताया। उनके अनुसार, ईशान के बाहर होने और अब दोबारा चुने जाने की वजह एक ही है—घरेलू क्रिकेट के प्रति सम्मान। अश्विन ने कहा कि ईशान ने बुची बाबू टूर्नामेंट, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलकर खुद को साबित किया। यही वजह है कि चयन अब उनके लिए इनाम बनकर आया है। अश्विन के मुताबिक, ईशान अब पहले से ज्यादा परिपक्व और जिम्मेदार क्रिकेटर बनकर उभरे हैं।

इसको भी पढ़ें : उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर का कहर, घने कोहरे का अलर्ट; यूपी-बिहार से दिल्ली तक बढ़ेगी ठंड

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply