
प्रांतीय ख़बरें
कफ सिरप तस्करी मामला: मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड होते हुए सिंगापुर जा रहा था
बोलता सच : कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड माने जा रहे शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, भोला थाईलैंड की फ्लाइट में बैठने वाला था, जहां ...
मणिपुर: जातीय हिंसा से विस्थापित सैकड़ों लोगों का राजभवन के पास प्रदर्शन, कहा—‘हमें घर लौटने दिया जाए’
बोलता सच,मणिपुर : मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच अपने घरों से बेघर हुए सैकड़ों लोगों ने रविवार को इंफाल स्थित राजभवन के पास जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि उन्हें जल्द से जल्द अपने घरों में लौटने की अनुमति दी जाए और राज्य सरकार उनकी सुरक्षा ...
शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक: एसआईआर, राष्ट्रीय सुरक्षा, संघीय ढांचा और वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों पर गर्माई राजनीति
बोलता सच : संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें 36 दलों के 50 नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद ...
देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बोलता सच,बरियारपुर : देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का ...
बघौचघाट : अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग,गाय झुलसी, लाखों का सामान राख
बोलता सच,बघौचघाट : स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघौचघाट के टोला अमरपुर में शनिवार की देर शाम अचानक लगी आग ने एक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा दिया। घटना उस समय हुई जब श्यामदेव यादव ने ठंड से बचने के लिए अपनी रिहायशी झोपड़ी के पास अलाव जलाया ...
मलवाबर बनरही में 48 अवैध पट्टे निरस्त: जांच में अनियमितता उजागर, गांव में हड़कंप
बोलता सच,पथरदेवा : देवरिया के पथरदेवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मलवाबर बनरही में वर्ष 2020 में नियम विरुद्ध तरीके से किए गए पट्टा आवंटन को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई, जिसके बाद पूरे गांव ...
लखनऊ में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज गिरोह का पर्दाफाश
बोलता सच,लखनऊ : राजधानी लखनऊ में शनिवार को यूपी एटीएस ने ठाकुरगंज इलाके से एक बांग्लादेशी महिला और उसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। महिला फर्जी दस्तावेजों के सहारे चोरी-छिपे किराए पर रह रही थी। एटीएस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। उत्तर ...
शहीद बेटे को याद कर भावुक हुआ परिवार, स्मृति द्वार पर ‘शहीद शुभम द्विवेदी’ लिखने की उठी मांग
बोलता सच : कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी का दर्द एक बार फिर उभर आया है। इकलौते बेटे को खोने के बाद वे उसकी बची हुई स्मृतियों को देखकर समय बिताते हैं, लेकिन पैतृक गांव हाथीपुर में उसकी याद में ...
उपमुख्यमंत्री बोले—कोडीन सिरप कांड की जांच तेज, विपक्ष तुष्टिकरण के चश्मे से देख रहा मुद्दा
बोलता सच,वाराणसी। कोडीन सिरप कांड में एसटीएफ की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में लगातार तेज हो रही है। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के करीबी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नामों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ...
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, दूर होंगे दोष और बढ़ेगी समृद्धि
बोलता सच : वास्तुशास्त्र में घर के हर कोने और उसमें रखी वस्तुओं का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सही दिशा में शुभ वस्तुओं को रखने से वास्तुदोष दूर होते हैं, घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। घर को सुंदर बनाने ...


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































