
उत्तर प्रदेश
देवरिया: फोन कर बुलाया और सुनसान जगह पर कर दिया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल; मेडिकल कॉलेज में भर्ती
बोलता सच/देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में रविवार शाम एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ युवकों ने 22 वर्षीय युवक को फोन कर घर से बुलाया और सुनसान स्थान पर उस पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर गंभीर रूप ...
तरकुलवा : मृतक युवकों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए कृषि मंत्री
बोलता सच/तरकुलवा। कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात दम घुटने से हुई चार युवकों की दर्दनाक मौत के बाद तवक्कलपुर गांव में लगातार मातम पसरा हुआ है। घटना के चौथे दिन रविवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गांव पहुंचे और मृतकों के परिवारों से ...
देवरिया में वक्फ रजिस्टर प्रकरण का बड़ा खुलासा, भूमि बंजर घोषित; विधायक ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
बोलता सच/देवरिया : देवरिया जिले के वक्फ रजिस्टर से जुड़े बहुचर्चित दरगाह शरीफ शायद अब्दुल गनी मजार एवं कब्रिस्तान भूमि विवाद में प्रशासनिक जांच ने बड़ा खुलासा किया है। जांच रिपोर्ट में संबंधित भूमि को बंजर और सरकारी दर्ज किया गया है, जिससे पूरे प्रकरण की दिशा बदल गई है। ...
अवैध घुसपैठ पर सीएम योगी का सख्त रुख, जिलाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश
बोलता सच /लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ते अवैध घुसपैठ के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ...
देवरिया: डीएम दिव्या मित्तल ने सखिनी गांव में गौशाला का किया उद्घाटन, समाजिक सहयोग की सराहना
बोलता सच : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज विकास खंड पथरदेवा की ग्राम पंचायत सखिनी में नव-निर्मित गौशाला का उद्घाटन किया। यह गौशाला क्षेत्रवासियों के सहयोग और धार्मिक भावना से प्रेरित होकर बाबा चंद्रनाथ मंदिर परिसर में निर्मित की गई है। डीएम के गांव पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति और ...
देवरिया के 3.10 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, 1 दिसंबर से शुरू होगी ”बिजली बिल राहत योजना”
बोलता सच/देवरिया: विकास भवन स्थित गांधी सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल और मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता में विद्युत वितरण मंडल देवरिया के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए लागू की जाने वाली बिजली बिल ...
सरदार पटेल जयंती पर देवरिया में भव्य पदयात्रा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहे शामिल
बोलता सच/देवरिया: देवरिया में सोमवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया। ...
कानपुर सेंट्रल आज भी ब्रिटिश हुकूमत के ‘सीएनबी’ कोड से बंधा, आजादी के 78 साल बाद भी नहीं बदला स्टेशन कोड
बोलता सच/कानपुर :आजादी के बाद देश में राजनीतिक और प्रशासनिक बदलावों की लंबी श्रृंखला देखने को मिली। सरकारें बदलीं, नीतियां बदलीं, कई शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए। लेकिन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन एक ऐसे औपनिवेशिक निशान के साथ आज भी खड़ा है, जिसके बदलाव की ...
एम्स गोरखपुर में फर्जी योग्यता मामले में कार्रवाई तेज, हटाए गए एक्सईएन रिजू रोहित से अतिरिक्त वेतन की वसूली होगी
बोलता सच/एम्स गोरखपुर : एम्स गोरखपुर में अयोग्य पाए जाने के बाद पद से हटाए गए कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) रिजू रोहित श्रीवास्तव पर अब आर्थिक कार्रवाई भी तय हो गई है। एम्स प्रशासन ने पुष्टि की है कि रिजू रोहित ने प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए लगभग 18 महीने तक एक्सईएन के ...
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश सम्मेलन: सीएम योगी बोले—‘संवाद की कमी ही दुनिया की सबसे बड़ी समस्या’
बोलता सच : राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के कई वरिष्ठ न्यायविदों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सम्मेलन की शुरुआत बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने उपस्थित ...


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































