कई देशों के नेता रहे मौजूद
समारोह में विभिन्न देशों के शीर्ष नेता भी पहुंचे। बांग्लादेशी अखबार The Daily Star के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जू भी ढाका पहुंचे। उनका स्वागत हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने किया।
इसके अलावा भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिनिधि तथा अन्य देशों के विदेश मंत्री भी समारोह में शामिल हुए। पाकिस्तान की ओर से संघीय योजना मंत्री अहसान इकबाल और ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मामलों की मंत्री सीमा मल्होत्रा भी मौजूद रहीं।
भारत का आधिकारिक बयान
भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति भारत और बांग्लादेश के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है। बयान में कहा गया कि साझा इतिहास, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े पड़ोसी के रूप में भारत, तारिक रहमान के नेतृत्व में चुनी हुई सरकार का स्वागत करता है।
बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रण भेजा गया था।
नई कैबिनेट में 25 मंत्री
नई सरकार की कैबिनेट में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 25 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख नामों में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खसरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद टुकू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, अरिफुल हक चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही बांग्लादेश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।