बोलता सच ,देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भिसवा घाट पर नदी में डूबने से एक युवक लापता हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, महुअवा बजराटार गांव निवासी अवधेश प्रजापति (22) पुत्र महेश प्रजापति दीपावली के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीणों के साथ भिसवा घाट गया था। शाम करीब 5 बजे वह अपने साथियों के साथ नदी में उतरा, लेकिन तेज बहाव के कारण गहराई में चला गया और देखते ही देखते लहरों में गायब हो गया।
साथी ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं। अवधेश के परिवार में चीख-पुकार मची है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों की एक विशेष टीम को बुलाया गया है और रात तक तलाश जारी रहेगी। अंधेरा बढ़ने पर अभियान सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा।
इस खबर को भी पढ़ें : रामगंगा पुल पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आई दादी-पोती, दोनों की मौत; दिवाली से पहले छाया मातम
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “तरकुलवा : मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश”