Breaking News

तरकुलवा : मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का 54 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Bolta Sach News
|
Tarkulwa During idol immersion
बोलता सच ,तरकुलवा। छोटी गंडक नदी के भिसवा घाट पर बुधवार शाम डूबे अवधेश उर्फ भोला प्रजापति (22) का शव घटना के 54 घंटे बाद शुक्रवार को बरवा सेमरा गांव के पास उतराया हुआ मिला। शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, महुअवा बजराटार गांव निवासी अवधेश उर्फ भोला प्रजापति, पुत्र महेश प्रजापति, बुधवार शाम करीब चार बजे अपने साथियों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति विसर्जन करने भिसवा घाट गया था। विसर्जन के दौरान उसका पैर अचानक गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। बुधवार देर रात तक चली खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिली। गुरुवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
आखिरकार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 से 11 बजे के बीच, युवक का शव बरवा सेमरा गांव के पास नदी में उतराया मिला।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस खबर को भी पढ़ें : अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन को जनता देगी मौका, महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply