Breaking News

तरकुलवा: सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

Bolta Sach News
|
Tarkulwa in a road accident
बोलता सच देवरिया . तरकुलवा : महुआनी-कंचनपुर मार्ग पर मिश्रौली गांव के पास ब्रह्म बाबा स्थान के समीप एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरया घाट गांव की निवासी तेतरी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा राजू गोंड 9 सितंबर की रात करीब 9:15 बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक से गोरया पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर वापस घर लौट रहा था।
जब वे मिश्रौली स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए राजू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजू गोंड को गंभीर चोटें आईं, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई:
तरकुलवा थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मैन्युअल दोनों स्तरों पर प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े : देवरिया: सुबह-सुबह लापता हुए पांच बच्चे, दो घंटे में पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply