Breaking News

तरकुलवा: पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस अलर्ट, डीसीएम से निकले खच्चर

Bolta Sach News
|
Tarkulwa Information about cattle smuggling
बोलता सच,देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस ने शनिवार सुबह एक संदिग्ध डीसीएम (मिनी ट्रक) का पीछा कर पथरदेवा चौकी के पास घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से गोवंशीय पशु नहीं, बल्कि ईंट-भट्ठे पर ले जाए जा रहे खच्चर निकले, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, कसया–देवरिया मार्ग पर कोंहवलिया गांव के समीप कुछ युवक मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से कसया की तरफ जा रही एक डीसीएम पर नीला पर्दा बंधा देखा गया। वाहन से पशुओं की आहट सुनकर युवकों को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी सूचना थाने के दीवान को दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने पथरदेवा चौकी के सामने बैरिकेडिंग कर जांच शुरू की। कुछ ही देर में संदिग्ध डीसीएम वहां पहुंच गई, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन में गोवंशीय पशु नहीं पाए गए, बल्कि उसमें खच्चर लदे हुए थे, जिन्हें ईंट-भट्ठे पर ले जाया जा रहा था।
जांच के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई समाप्त की। मामले में किसी तरह की अवैध तस्करी की पुष्टि नहीं हुई।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों की खुलेआम फायरिंग से गांव में दहशत

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “तरकुलवा: पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस अलर्ट, डीसीएम से निकले खच्चर”

Leave a Reply