Breaking News

तरकुलवा पुलिस : दो अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Bolta Sach News
|
Tarkulwa Police

बोलता सच देवरिया : तरकुलवा। जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया टोला पोखरभिड़ा निवासी फारूख व सलमान के खिलाफ बीएनएस की धारा व 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में धारा 74, 73, 333, 352, 351(3) व बीएनएस की धारा 115(2), 333, 131, 352, 351(3) के तहत केस दर्ज है।


इसे भी पढ़े : महादेव एप से सट्टा, लेनदेन में झगड़ा; युवक किडनैप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply