Breaking News

अमेरिका में सबसे ज्यादा सुपर अमीर, भारत 11वें नंबर पर; 13,263 लोगों के पास 30 मिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति

Bolta Sach News
|
The highest superpower in America

बोलता सच/नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका न सिर्फ आर्थिक ताकत में बल्कि अत्यधिक अमीर लोगों (Ultra Rich) की संख्या में भी सबसे आगे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में ऐसे 2,25,077 लोग हैं जिनकी नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर (करीब 266 करोड़ रुपये) से अधिक है।

अमेरिका के बाद इस सूची में चीन दूसरे स्थान पर है, जहां 98,551 अल्ट्रा रिच लोग हैं। वहीं यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी तीसरे स्थान पर है, जहां 29,021 लोग इस श्रेणी में आते हैं।

इसके बाद कनाडा (27,928), फ्रांस (24,941), यूके (23,072), जापान (21,710), इटली (15,952), ऑस्ट्रेलिया (15,347) और स्विट्जरलैंड (14,734) का स्थान है। दिलचस्प बात यह है कि उत्तराखंड से भी कम आबादी और हरियाणा से छोटे क्षेत्रफल वाला स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे धनी देशों में शामिल है।

भारत की स्थिति

भारत इस सूची में 11वें स्थान पर है। देश में ऐसे 13,263 व्यक्ति हैं जिनकी नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर (लगभग 266 करोड़ रुपये) से अधिक है। जनसंख्या के लिहाज से भले ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, लेकिन अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या के मामले में वह अब भी विकसित देशों से पीछे है।

भारत के बाद स्पेन (10,149), नीदरलैंड (8,390), ताइवान (7,640), दक्षिण कोरिया (7,310), हांगकांग (5,957), सिंगापुर (4,783), स्वीडन (4,125), न्यूजीलैंड (2,587) और नॉर्वे (2,276) का नंबर आता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply