बोलता सच,आगरा : भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजकुमार चाहर ने बुधवार को लोकसभा में बयान दिया कि आगरा का प्रसिद्ध ताजमहल अब शहर के लिए एक अभिशाप बन गया है। उनका कहना था कि ताज ट्रपेजियम जोन (TTZ) और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के कड़े नियमों के कारण आगरा का विकास वर्षों से ठप पड़ा है।
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बोलते हुए सांसद ने कहा कि ताजमहल एक वैश्विक धरोहर है, लेकिन उसके आसपास लागू कड़े पर्यावरणीय नियमों ने शहर में औद्योगिक गतिविधियों और नए रोजगार के अवसरों को सीमित कर दिया है।
उन्होंने कहा,
“ताजमहल की सुंदरता आगरा के लोगों के लिए अभिशाप बन गई है। इसकी सुरक्षा के नाम पर TTZ और NGT के नियम उद्योग लगाने की अनुमति नहीं देते, जिसके कारण आगरा के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।”
चाहर ने आगे कहा कि आगरा की कनेक्टिविटी एक्सप्रेसवे के माध्यम से बेहद मजबूत है, और यदि सरकार उचित सहयोग दे, तो शहर में बहुत बड़ा औद्योगिक और तकनीकी विकास संभव है। उन्होंने आगरा में आईटी हब स्थापित करने की मांग भी रखी और कहा कि विकास ऐसा हो जो ताजमहल की खूबसूरती को सुरक्षित रखते हुए स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी पैदा करे।
इसको भी पढ़ें : इंडिगो में बड़ा संकट: क्रू की कमी से उड़ानें बुरी तरह प्रभावित, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































