बोलता सच,महाराष्ट्र : महाराष्ट्र निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर देशभर में सियासत गरमा गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। इस बयान के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी आई, जिस पर अब ओवैसी ने तीखा पलटवार किया है।
नागपुर में ओवैसी का तीखा तंज
रविवार को नागपुर में मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने असम सीएम पर निशाना साधते हुए कहा,
“उनके दिमाग में ट्यूबलाइट है। उन्होंने संविधान की कसम खाई है, फिर संविधान में यह कहां लिखा है कि प्रधानमंत्री किसी एक धर्म का ही होगा? पाकिस्तान के संविधान में ऐसा प्रावधान है, लेकिन भारत का संविधान बाबासाहेब आंबेडकर ने बनाया है, जो हिमंत बिस्वा सरमा से कहीं ज्यादा पढ़े-लिखे और समझदार थे। दुर्भाग्य है कि कुछ लोग संविधान और उसकी भावना को नहीं समझते। यह देश सिर्फ एक समुदाय का नहीं है।”
ओवैसी ने आगे कहा कि असम सीएम की सोच संकीर्ण है, इसलिए वे इस तरह के बयान देते हैं।
क्या कहा था हिमंत बिस्वा सरमा ने
दरअसल, शनिवार को गुवाहाटी में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था,
“संवैधानिक रूप से कोई रोक नहीं है, कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र और हिंदू सभ्यता वाला देश है, और हमें पूरा भरोसा है कि भारत का प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू व्यक्ति ही होगा।”
कहां से शुरू हुआ विवाद
यह विवाद 9 जनवरी को महाराष्ट्र के सोलापुर में ओवैसी के एक भाषण से शुरू हुआ। वहां उन्होंने कहा था,
“पाकिस्तान का संविधान कहता है कि सिर्फ एक धर्म का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन बाबासाहेब का संविधान कहता है कि भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है। मेरा सपना है कि एक दिन हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी।”
अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं
-
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बार-बार धर्म के आधार पर राजनीति करते हैं और भावनात्मक व सांप्रदायिक बयान देना ही उनकी राजनीति का तरीका बन गया है।
-
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने ओवैसी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा,
“देश ने अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति और हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति बनाया। उन्हें और क्या चाहिए? अगर भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी, तो वह साड़ी पहनकर ही बनेगी।
”https://twitter.com/ANI/status/2010250003009450026
ओवैसी के बयान और उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने एक बार फिर संविधान, धर्म और राजनीति को लेकर देश में बहस छेड़ दी है।
इसको भी पढ़ें : विराट कोहली के संन्यास पर संजय मांजरेकर फिर बोले, बोले– वनडे टेस्ट से ज्यादा आसान फॉर्मेट
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “‘दिमाग में ट्यूबलाइट है’—ओवैसी का असम सीएम हिमंत सरमा पर तीखा हमला, PM बयान पर सियासत तेज”