Breaking News

थापर नगर में मकान खरीद को लेकर विवाद, सैकड़ों लोगों ने लगाया ‘घर बिकाऊ’ बोर्ड; आज थाने में होगी पंचायत

Bolta Sach News
|
To buy a house in Thapar Nagar

बोलता सच,मेरठ। थापर नगर की गली नंबर-7 में एक मुस्लिम परिवार द्वारा मकान खरीदकर दूध का कारोबार शुरू करने पर शुक्रवार शाम बड़ा विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय पंजाबी समाज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और 100 से अधिक परिवारों ने अपने घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ और ‘पलायन करने को मजबूर’ जैसे बोर्ड लगा दिए। मामला बढ़ने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

विरोध और पुलिस हस्तक्षेप

जलीकोठी निवासी शाहिद कुरैशी ने लगभग एक करोड़ रुपये में यह मकान खरीदा था और कुछ दिन पहले परिवार के साथ यहां रहने आकर दूध का व्यवसाय शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूध लेने आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों से गली में जाम की समस्या बढ़ गई है।

विरोध तेज होने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी मकान खाली कराने की मांग पर अड़े रहे। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने शाहिद के परिवार को वापस जलीकोठी भेजते हुए नए मकान पर अस्थायी रूप से ताला लगवा दिया।

आज थाने में पंचायत

विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को सदर बाजार थाने में बुलाया है, जहां वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश होगी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

शाहिद का पक्ष

शाहिद कुरैशी ने कहा कि मकान बेचने वाले अनुभव कालरा लंबे समय से यह मकान बेचना चाहते थे, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिल रहा था।
उन्होंने सवाल उठाया—“मैंने नियम अनुसार रजिस्ट्री कराई, फिर भी मेरे परिवार को बाहर क्यों किया जा रहा है? मेरा कसूर क्या है?”

पुलिस का बयान

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि एक वर्ग के परिवार द्वारा मकान खरीदने को लेकर विवाद हुआ है।
“दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। आपसी सहमति से ही मामले का निपटारा किया जाएगा।”


इसको भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय 1 दिसंबर को सुनेगा वक्फ संपत्तियों के अनिवार्य पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने संबंधी याचिकाएं

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “थापर नगर में मकान खरीद को लेकर विवाद, सैकड़ों लोगों ने लगाया ‘घर बिकाऊ’ बोर्ड; आज थाने में होगी पंचायत”

Leave a Reply