बोलता सच देवरिया : देवरिया में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता देखने को मिली। तहसील देवरिया सदर के पोखरभिंडा लाला गांव के शारीरिक रूप से दिव्यांग पलटू प्रसाद डीएम दिव्या मित्तल से मिले। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र और आवास योजना के लिए प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से संपर्क किया। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। डीएम ने पलटू प्रसाद को अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से सीएमएस कार्यालय भिजवाया। उनके साथ एक सुरक्षा कर्मी को भी भेजा। इससे पलटू प्रसाद को परेशानी नहीं हुई।
डीएम की पहल की सराहना
पलटू प्रसाद ने कहा कि पहली बार किसी अधिकारी ने इतनी जल्दी उनकी समस्या सुनी। उन्होंने प्रशासन का आभार जताया। जनता ने भी डीएम की इस पहल की सराहना की।
इसे भी पढ़े : देवरिया में स्कूल विलय के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































