बोलता सच देवरिया : तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे थे।
डीएम दिव्या मित्तल ने जिले के सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समस्याओं के निस्तारण के लिए खुद मौके पर जाएं और कर्मचारियों के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने खास तौर पर विद्युत विभाग की शिकायतों को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा, “विद्युत विभाग की शिकायतों की संख्या देखकर मैं हैरान हूं। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और फरियादियों को संतुष्ट करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इसे भी पढ़े : देवरिया में ड्यूटी से गायब 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, एसपी ने दिए वेतन कटौती के आदेश
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































