बोलता सच देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। उधर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के जिगना गांव के रहने वाले अलाउद्दीन ने अपनी बेटी शाहिदा खातून 35 की शादी वर्ष 2022 के जनवरी माह में तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में अमीन के बेटे मुनीर से की थी। छह माह पहले मुनीर विदेश कमाने चला गया। इधर, दो माह पहले पिता अमीन भी कमाने लुधियाना चले गए। घर पर केवल सास शाहिद बानो रहती हैं।
रात में भोजन करने के बाद शाहिदा खातून अपने कमरे में सो गई, जबकि सास शाहिद बानो उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर अपने साथ अलग कमरे में सो गईं। रात में दो बजे के लगभग शाहिदा खातून की बच्ची तनीज फातिमा को भूख लगी और रोने लगी तो सास शाहिद बानो बहू को जगाने गईं तो भीतर कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही थी। जब उसने फाटक खोल करके देख तो वह फंदे से लटक रही थी।
इसके बाद मौके पर गांव के लोग भी जुट गए। सुबह ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के तहकीकात कर शव को लेकर के विधिक कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना पर पिता अलाउद्दीन पहुंचे तो वह ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े : सावन मास 11 जुलाई से आरंभ, शिवलिंग पर करें चंदन का लेप और जलाभिषेक
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































