बोलता सच,नई दिल्ली : बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आज (27 जनवरी) भारत और जिम्बाब्वे के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर सिक्स मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारतीय बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विहान मल्होत्रा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह अंत तक नाबाद रहे और 107 गेंदों पर 109 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे और उन्होंने करीब 102 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से पहला शतक भी रहा। पटियाला निवासी विहान महज 19 साल के हैं और उनकी यह पारी खास तौर पर चर्चा में है।
भारत की पारी का हाल
टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए।
-
वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दी और सिर्फ 30 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।
-
कप्तान आयुष म्हात्रे को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 21 रन बनाकर आउट हुए।
-
अभिज्ञान कुंडू ने भी अहम योगदान देते हुए 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
-
अंतिम ओवरों में खिलन पटेल ने तूफानी अंदाज दिखाया और 12 गेंदों में 30 रन ठोक डाले।
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी
मेजबान टीम की ओर से टटेंडा चिमुगोरो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके।
पनाशे मजाई और कप्तान सिंबरशे मुदजेंगेरेरे को 2-2 विकेट मिले, जबकि ध्रुव पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।
अब जिम्बाब्वे को यह मुकाबला जीतने के लिए 353 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा। मुकाबले में आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
इसको भी पढ़ें : गोरखपुर में राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले— चुनाव के समय हिंदू, बाद में हिंदुओं को गाली
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































