Breaking News

केंद्रीय बजट 2026-27: यूपी की ग्रामीण महिलाओं को बड़ी सौगात, ‘शी-मार्ट’ से उद्यमिता को मिलेगा नया मंच

Bolta Sach News
|
Union Budget 2026-27 UP's

बोलता सच,लखनऊ : केंद्रीय बजट 2026-27 में उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बजट में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर ‘शी-मार्ट’ स्थापित करने के प्रस्ताव को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसके जरिए अब ग्रामीण महिलाएं केवल ऋण-आधारित आजीविका तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि अपने स्वयं के उद्यम खड़े कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश करेंगी।


उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा संगठित और स्थायी मंच

‘शी-मार्ट’ सामुदायिक स्वामित्व वाले रिटेल आउटलेट होंगे, जिन्हें क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन के तहत विकसित किया जाएगा। इनका उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए संगठित, भरोसेमंद और स्थायी बाजार मंच उपलब्ध कराना है।
इसके लिए उन्नत और नवाचारी वित्तपोषण साधनों का उपयोग किया जाएगा और केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में इस पहल को जमीन पर उतारेगी।


ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए बजट में महिलाओं को ऋण-आधारित आजीविका से आगे ले जाकर उद्यमों का मालिक बनाने का स्पष्ट रोडमैप पेश किया गया है। महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बाजार, पूंजी और नेटवर्क—तीनों स्तरों पर सहयोग मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।


रोजगार देने वाली उद्यमी बनेंगी ग्रामीण महिलाएं

उत्तर प्रदेश में कृषि और गैर-कृषि आजीविका की संभावनाओं के अनुरूप महिलाओं को समूहों से जोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत घर-घर संपर्क कर महिलाओं को प्रशिक्षण, तत्काल पूंजी सहायता और मार्केट सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है।
‘शी-मार्ट’ के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि आगे चलकर रोजगार देने वाली उद्यमी के रूप में भी उभर सकेंगी।


इसको भी पढ़ें : कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, भोला प्रसाद की 5.77 करोड़ की और संपत्ति कुर्क

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply