बोलता सच,देवरिया : देवरिया विधानसभा क्षेत्र में रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पर एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपनों को नई उड़ान देगा। उनके अनुसार, किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।
विधायक त्रिपाठी ने विशेष रूप से युवाओं के रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि बजट में रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जिससे बेरोजगारी दर में कमी आएगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। तिवारी ने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि में आधुनिक तकनीक को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, नीरज शाही, व्यापारी नेता हरेंद्र जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पिंटू गुप्ता, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडे और दीपक वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
चौपाल में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।
इसको भी पढ़ें : नोएडा मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंजूरी, सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































