उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात और बाढ़ का खतरा बना रहेगा।
विशेष रूप से 1 सितंबर को हालात सबसे खतरनाक बताए जा रहे हैं, जब पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने और घरों से कम निकलने की सलाह दी गई है।
अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान
-
31 अगस्त: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, पूर्वी यूपी में हल्की बारिश।
-
1 सितंबर: सबसे खतरनाक दिन – लगभग सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात।
-
2 सितंबर: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना।
-
3-4 सितंबर: कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश।
-
5 सितंबर: पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, साथ ही निचले इलाकों में जलभराव और किसानों की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है।
लोगों से अपील की गई है कि आंधी-बारिश और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
➤ You May Also Like
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































