बोलता सच,नई दिल्ली। अगस्त 2020 के लद्दाख विवाद को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर सरकार और विपक्ष के बीच जारी तीखी बहस के बीच सोमवार को लोकसभा में एक नया विवाद खड़ा हो गया। सदन में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब विपक्ष की ओर से कथित तौर पर ‘यार’ शब्द का इस्तेमाल किया गया।
हाउस चेयरमैन के रूप में कार्य कर रहे कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस सांसदों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“आप चेयर को ‘यार’ नहीं कह सकते, यह असंसदीय और आपत्तिजनक है।”
हालांकि कांग्रेस सांसदों ने इसे गंभीरता से नहीं लेते हुए कहा कि इस शब्द में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन चेयरमैन ने नियमों का हवाला देते हुए इसे अनुचित करार दिया।
राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न मिलने पर विरोध
इससे पहले दिन में कार्यवाही बाधित होने के बाद दोपहर 2 बजे लोकसभा की बैठक दोबारा शुरू हुई। इस दौरान सदन में फिर शोर-शराबा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज नरवणे की एक ऐसी किताब से जुड़े तथ्यों का जिक्र करना चाहते थे, जो अभी प्रकाशित नहीं हुई है।
हाउस चेयरमैन ने उन्हें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि वह अपने स्रोत को प्रमाणित करने के लिए तैयार हैं, इसके बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा।
नियम 239 का हवाला
चेयरमैन ने राहुल गांधी की दलील को खारिज करते हुए कहा कि नियम 239 के तहत स्पीकर का स्पष्ट निर्देश है कि सदन में बिना प्रमाणित दस्तावेज़ या अस्पष्ट तथ्यों का उल्लेख नहीं किया जा सकता।
‘राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा’ बताकर बोले राहुल
राहुल गांधी अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि वह केवल लद्दाख में हुई घटनाओं और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया को सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया,
“वैश्विक स्तर पर अमेरिका-चीन टकराव सबसे बड़ा मुद्दा है, जो हमारे रणनीतिक हितों से जुड़ा है। मुझे इसे उठाने से क्यों रोका जा रहा है?”
नारेबाज़ी और लगातार हंगामा
राहुल गांधी के बार-बार बोलने की कोशिश और चेयर द्वारा आपत्ति जताने के चलते सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है।
इसको भी पढ़ें : पीएमजेवीके के तहत यूपी में अल्पसंख्यकों के विकास को रफ्तार, 364 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “लोकसभा में ‘यार’ शब्द पर हंगामा, हाउस चेयरमैन ने कांग्रेस सांसदों को लगाई फटकार”