बोलता सच,दमिश्क: अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ लॉन्च किया है। यह कार्रवाई इस महीने की शुरुआत में दो अमेरिकी सैनिकों और एक नागरिक की हत्या के जवाब में की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “बहुत गंभीर जवाबी कार्रवाई” करार दिया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि अमेरिका सीरिया में उन खूनी आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, जो अमेरिकी नागरिकों की हत्या के जिम्मेदार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी अमेरिका पर हमला करने या धमकी देने की कोशिश की, तो उससे कहीं अधिक कड़ा जवाब दिया जाएगा।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य ISIS के लड़ाकों, उनके इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियारों के ठिकानों को नष्ट करना है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, मध्य सीरिया में ISIS के ढांचे को कमजोर करने के लिए करीब 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हमले किए जा सकते हैं।
हमले में अमेरिकी वायुसेना के F-15 ईगल जेट, A-10 थंडरबोल्ट ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट, AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के साथ ही जॉर्डन के F-16 फाइटर जेट और रॉकेट आर्टिलरी का भी इस्तेमाल किया गया।
रक्षा मंत्री हेगसेथ ने स्पष्ट किया कि यह युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि बदले की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी दुनिया में कहीं भी अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे अमेरिका ढूंढकर सख्त अंजाम तक पहुंचाएगा।
इसको भी पढ़ें : कुशीनगर: खेत में सिंचाई के दौरान किसान की दर्दनाक मौत, गमछा पम्पिंग सेट में फंसा
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “अमेरिका ने सीरिया में ISIS के खिलाफ ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ शुरू किया, 70 ठिकानों पर हमला”