Breaking News

बाराबंकी में VIP रौब पड़ा भारी, बीजेपी झंडा और हूटर लगी ब्लैक थार का ₹10 हजार का चालान

Bolta Sach News
|
VIP influence proved costly in Barabanki
बोलता सच,बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रौब दिखा रहे युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बीजेपी का झंडा, “विधायक, विधानसभा सचिवालय” का पास और अवैध हूटर लगाकर घूम रही ब्लैक थार गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने रोका और यातायात उल्लंघन पर 10 हजार रुपये का चालान किया।
घटना शुक्रवार की है, जब लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर पटेल तिराहे के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम यतन यादव ने हूटर बजाते हुए आ रही ब्लैक थार को रुकवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सवार युवक सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए दबंगई दिखा रहे थे।
पूछताछ के दौरान चालक ने गाड़ी पर लगे “विधायक, विधानसभा सचिवालय” पास का हवाला दिया, लेकिन वाहन मालिक की स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। उसने राजनीतिक काफिले का वीडियो दिखाते हुए गाड़ी को अपने चाचा की बताया। जांच में सामने आया कि वाहन रिंकू लाल नामक निजी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि निजी वाहन पर राजनीतिक झंडा लगाना और हूटर बजाना कानूनन अपराध है। पुलिस ने मौके पर हूटर उतरवाकर वाहन का 10 हजार रुपये का चालान किया। साथ ही यह भी सामने आया कि इसी वाहन पर 26 मार्च 2025 को 4 हजार रुपये का चालान पहले से बकाया है।
पुलिस ने कार्रवाई के बाद वाहन चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस सख्ती के बाद शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

इसको भी पढ़ें : पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वतखोरी पर गिरी गाज, देवरिया में दो सिपाही निलंबित, एक लाइनहाजिर

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बाराबंकी में VIP रौब पड़ा भारी, बीजेपी झंडा और हूटर लगी ब्लैक थार का ₹10 हजार का चालान”

Leave a Reply