Breaking News

उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम: 27 से 31 अक्तूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार

Bolta Sach News
|
Weather will change again in Uttar Pradesh

बोलता सच : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम तंत्रों के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने लो-प्रेशर एरिया से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी के चलते अरब सागर से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से 27 अक्तूबर को बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वांचल में 29 से 31 अक्तूबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। इसके असर से 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव

बारिश और बादलों की वजह से आने वाले चार से पांच दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

  • दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

  • वहीं, रात का तापमान हल्का बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सलाह दी है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और बारिश के दौरान सावधानी बरतें

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम: 27 से 31 अक्तूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार”

Leave a Reply