बोलता सच : जिले के करौदी गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सुबह की सैर पर निकली 45 वर्षीय मंजू देवी को एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा सुबह 4 बजे के करीब हुआ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजू देवी रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं। जब वह बढ़याफुलवरिया चौराहे के पास पहुंचीं, उसी समय एक तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत मंजू देवी को लेकर भालुआनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर फैल गई है।
परिवार में छाया मातम, बेटा हाल ही में पुलिस में चयनित
मंजू देवी के पति का नाम राम बहाल यादव है। उनके परिवार में चार बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा नीरज यादव हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुआ है। तीन बेटियां नीरज से छोटी हैं और वर्तमान में पढ़ाई कर रही हैं। माँ की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
पुलिस जांच में जुटी, वाहन की तलाश जारी
हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। टक्कर मारने वाला वाहन घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है और वाहन की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े : कुशीनगर में आरएसएस पदाधिकारी के बेटे की हत्या: पांचवां आरोपी गिरफ्तार, सपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































