Breaking News

नहर में नहाने गया बच्चा डूबा, 2 घंटे बाद मिला शव

Bolta Sach News
|
नहर में नहाने गया
बोलता सच : कुशीनगर के कप्तानगंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कप्तानगंज राजवाहा नहर में नहाते समय 9 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इन्दरपुर गांव निवासी भरत साहनी के पुत्र रोशन के रूप में हुई है। शनिवार की दोपहर को रोशन अपने कुछ दोस्तों के साथ इन्दरपुर के पास नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम लगभग 4 बजे रोशन का शव नहर में कुछ दूरी पर मिला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े : महिला कैदियों के बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था का निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply