बोलता सच,गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से पत्नी की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बेलघाट थाना क्षेत्र के बेईली कुंड स्थित बसही गांव में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए घर के पीछे करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। घटना के चार दिन बाद पुलिस जांच में हत्या का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बेलघाट क्षेत्र के बेईली कुंड निवासी श्याम नारायण का बेटा अर्जुन मजदूरी के सिलसिले में लुधियाना में रहता था। करीब 15 दिन पहले वह गांव लौटा था। इसी दौरान उसने अपनी 25 वर्षीय पत्नी खुशबू की हत्या कर दी। आरोप है कि अर्जुन ने पत्नी की गला दबाकर जान लेने के बाद शव को घर के पिछले हिस्से में दफना दिया और सामान्य तरीके से घर में रहकर लोगों को गुमराह करता रहा।
हत्या के बाद अर्जुन ससुराल पहुंचा और यह कहानी सुनाई कि खुशबू तीन हजार रुपये और मोबाइल लेकर कहीं चली गई है। उसने यह भी कहा कि यदि उसकी कोई जानकारी मिले तो उसे सूचित किया जाए। पत्नी के अचानक लापता होने से अर्जुन की मां को बेटे पर शक हुआ। उन्होंने पहले बेटे से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर पति श्याम नारायण को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद श्याम नारायण ने बेलघाट पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी अर्जुन लगातार बयान बदलता रहा। पहले उसने पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात कही, फिर दावा किया कि खुशबू ने आत्महत्या कर ली थी और डर के कारण उसने शव को राप्ती नदी में बहा दिया। पुलिस की सख्ती और गहन पूछताछ के बाद आखिरकार वह टूट गया और उसने कबूल किया कि शव घर के पीछे जमीन में दफनाया गया है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर खुदाई कराई, जहां करीब छह फीट नीचे महिला का शव बरामद हुआ।
जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह एक मोबाइल फोन बना। कुछ दिन पहले अर्जुन ने पत्नी के पास नया मोबाइल देखा था। फोन पर आने वाली कॉल्स को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते जानलेवा बन गया। इसी शक और कहासुनी के दौरान अर्जुन ने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन का परिवार मूल रूप से आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव का रहने वाला है। करीब आठ साल पहले श्याम नारायण ने बेईली कुंड में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। अर्जुन और खुशबू की शादी 25 जून 2023 को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरिया गांव में हुई थी। खुशबू के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और मायके में उसके तीन नाबालिग भाई-बहन हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ खजनी शिल्पी कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसको भी पढ़ें : क्रिसमस पर चर्चों पर कथित हमलों को लेकर कांग्रेस का BJP-RSS पर तीखा हमला, पवन खेड़ा बोले—यह भारत की सभ्यता नहीं
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, शव घर के पीछे गड्ढे में दफनाया”