बोलता सच ,सीतापुर/रामपुर — समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की 23 माह बाद मंगलवार को रिहाई तय हो गई है। रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में 3-3 हजार रुपये के दो जुर्माने जमा होने के बाद कोर्ट का आधिकारिक ई-मेल सीतापुर जिला कारागार पहुंच चुका है। अब जेल प्रशासन रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। संभावना है कि एक घंटे के भीतर आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे।
सुबह से जेल के बाहर समर्थकों की भीड़
आजम खां की रिहाई की खबर मिलते ही मंगलवार सुबह से ही जेल के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। सुबह 5 बजे से ही समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता और रामपुर से आए समर्थक जिला कारागार के बाहर जुटने लगे।
जैसे-जैसे दिन चढ़ा, भीड़ भी बढ़ती गई। स्थिति को देखते हुए एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली, रामकोट, खैराबाद, बिसवां, सकरन समेत कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। जेल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घेरे में ले लिया गया है।
बेटे अदीब खां पहुंचे जेल
सुबह करीब 7:15 बजे आजम खां के बेटे अदीब खां जेल पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक अंदर रहने के बाद वह बाहर आए और मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वे सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर चले गए।सूत्रों के अनुसार, करीब दो घंटे बाद आजम खां की रिहाई की संभावना जताई जा रही है।
आजम खां के खिलाफ 104 केस, सभी में मिली जमानत
आजम खां के खिलाफ कुल 104 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 93 केस सिर्फ रामपुर जिले में हैं। सभी मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। अब अंतिम कानूनी औपचारिकता पूरी होने के बाद उनकी रिहाई संभव हो रही है।
रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
आजम खां की रिहाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। कई लोग इसे पार्टी के लिए नई ऊर्जा के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, आजम खां जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से क्या कहेंगे और राजनीतिक रणनीति क्या होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
ये भी पढ़े : देवरिया: बुर्का पहनकर घूम रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “23 महीने बाद रिहा होंगे आजम खां, जेल के बाहर समर्थकों की भीड़, पुलिस सतर्क”