Breaking News

क्षमता वृद्धि से बघौचघाट को मिली बड़ी सौगात: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नए पावर ट्रांसफार्मर व देवरिया धूस फीडर का किया लोकार्पण

Bolta Sach News
|
With the increase in capacity, Baghauchghat
बोलता सच,देवरिया/बघौचघाट। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट पर शुक्रवार को क्षमता वृद्धि के तहत स्थापित नए पावर ट्रांसफार्मर और नए 11 केवी देवरिया धूस फीडर का लोकार्पण प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किया। यह परियोजना लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से पूरी की गई है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर पहले 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर संचालित था, जो बढ़ते बिजली भार के कारण अक्सर ओवरलोड हो जाता था। अब 10 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने से विद्युत भार का बेहतर संतुलन बनेगा और क्षेत्र को निर्बाध व सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि कार्य, व्यापार, लघु उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र से लगभग 120 गांव जुड़े हुए हैं, जहां करीब 14 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इस उपकेंद्र से पकहां, विशनपुरा बाजार, बघौचघाट और बनकटा सहित चार 11 केवी फीडर संचालित होते हैं। नए 11 केवी देवरिया धूस फीडर के चालू होने से बिशनपुरा, पकहां और बघौचघाट फीडरों पर लोड कम होगा।
देवरिया धूस फीडर से कंठी पट्टी, मलसी, कुर्मी पट्टी, बीरबल पट्टी, देवरिया धूस, ओली पट्टी, बरवा टोला और नोनिया पट्टी सहित कई गांवों को बिजली आपूर्ति मिलेगी। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी और फाल्ट की घटनाएं भी घटने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के अंत में कृषि मंत्री ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल समाधान योजना के तहत एकमुश्त भुगतान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह फीडर स्तर पर बैठक कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
लोकार्पण कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, मंडल अध्यक्ष जिप्पू शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, विवेक राय, भीम यादव, रंजीत गुप्ता, महिवाल जायसवाल, विनोद कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में साइबर ठगी: जन सेवा केंद्र संचालक के खाते में 16 लाख रुपये मंगवाए, तीन आरोपी नामजद

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply