बोलता सच,बिहार : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की कथित पत्नी अमृता कुमारी ने न्याय न मिलने से आहत होकर शनिवार को समस्तीपुर एसपी कार्यालय के बरामदे में अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत गंभीर अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। नवादा निवासी अमृता दो बच्चों की मां हैं और पिछले तीन दिनों से एसपी अरविंद प्रताप सिंह के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर लगातार पहुंच रही थीं। बीते दो दिनों से उन्हें रात में वन स्टेप गृह में ठहराया जा रहा था।
शनिवार को भी वह अपने दोनों बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात न होने पर उन्होंने बरामदे में ही ब्लेड से अपनी बाईं कलाई की नस काट ली।
सहायक जेलर पर पत्नी मानने से इनकार का आरोप
अमृता ने बताया कि वर्ष 2022 में गया के विष्णुपद मंदिर में उनकी शादी आदित्य कुमार से हुई थी और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। लेकिन आदित्य के समस्तीपुर स्थानांतरण के बाद उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। अमृता का दावा है कि अब आदित्य उन्हें अपनी पत्नी मानने से साफ इनकार कर रहे हैं।
महिला ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपने बच्चों के साथ आदित्य कुमार के सरकारी आवास में रह रही थीं, लेकिन 1 दिसंबर को आदित्य के पिता दिलीप सिंह ने पुलिस बुलाकर उन्हें वहां से मारपीट कर जबरन बाहर कर दिया। इसके बाद से ही वह लगातार जिला पुलिस कप्तान से न्याय की मांग कर रही थीं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
दलसिंहसराय थाना प्रभारी इरशाद अहमद ने बताया कि अमृता कुमारी द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल महिला की कलाई में टांके लगाए गए हैं और उनका उपचार चल रहा है।
इसको भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर आज करेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास, प्रशासन हाई अलर्ट पर
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “समस्तीपुर एसपी कार्यालय में महिला ने काटी कलाई, सहायक जेल अधीक्षक पर पत्नी मानने से इनकार का आरोप; मामला दर्ज”