बोलता सच,नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में पर्थला पुल पर कार सवार युवकों द्वारा महिलाओं के साथ अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार में सवार दो युवक महिलाओं की ओर आपत्तिजनक इशारे कर रहे हैं। वीडियो में एक आवाज यह कहते हुए सुनाई देती है कि “भाई ने ड्रिंक कर रखी है, हमारे साथ हमारी फैमिली है, ये बदतमीजी कर रहा है।” गाड़ी की आगे वाली सीट पर दो युवक बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर एक युवती भी मौजूद थी।
वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद थाना फेज-3 पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन नंबर के जरिए कार को ट्रेस किया, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई एमजी हेक्टर कार (नंबर: UP 75 AH 3565) को भी जब्त कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमित कुमार और अभिषेक हैं। अमित कुमार आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में जेवीएस सोसाइटी में रह रहा था, जबकि अभिषेक मैनपुरी जिले का निवासी है। दोनों युवक कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और मामले की आगे जांच जारी है।
इसको भी पढ़ें : यूजीसी कानून पर रोक के बाद सियासत गरमाई, स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा पर तीखा हमला
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































