बोलता सच,कुशीनगर : कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक प्रेम प्रसंग विवाद बड़ा हंगामा बन गया, जब गडहियां बसंतपुर गांव का 20 वर्षीय बिंदेश्वरी अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा था—“इसी खंभे से कूदकर मरने जा रहा हूं।”
वीडियो देख ग्रामीण सन्न रह गए और मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे। लेकिन वह लगातार यही कहता रहा—“पहले प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा।” सूचना पर पुलिस, राजस्व विभाग और परिजन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कोशिश और भावनात्मक समझाइश के बाद युवक आखिरकार टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
चार साल से चल रहा प्रेम-प्रसंग, पहले भी हो चुका विवाद
बिंदेश्वरी की प्रेमिका उसकी पड़ोसी और रिश्ते में चचेरी बहन है। दोनों के बीच लगभग चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे। करीब दो महीने पहले भी मामला परिवारों में विवाद के बाद थाने तक पहुंचा था। उस समय का एक ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें युवती अपने भाई से कहती है कि वह लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। भाई उसे घर लौटने की गुहार लगाता है, लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रहती है। इसी दौरान दोनों परिवार भिड़ गए थे और मारपीट तक की नौबत आ गई थी। बाद में पुलिस ने सुलह कराते हुए दोनों को उनके परिवारों के साथ भेज दिया था।
शादी से इनकार के बाद बढ़ा तनाव
कुछ दिन पहले बिंदेश्वरी ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे युवती ने अस्वीकार कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। गुस्से और तनाव में आकर सुबह 5 बजे वह प्रेमिका के घर के पास स्थित टावर पर चढ़ गया।
टावर पर खड़े युवक को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस और परिजन लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन वह बार-बार यही दोहराता रहा—“पहले प्रेमिका को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगा।”
काफी मशक्कत के बाद वह नीचे उतरा और भावुक होकर बोला—
“अगर मेरा प्यार नहीं मिला तो आज नहीं तो कल मर जाऊंगा…”
प्रेमी का दावा—पहले ही हो चुका है ‘विवाह’
नीचे उतरने के बाद युवक ने बताया कि वह और युवती पहले ही आपस में ‘विवाह’ कर चुके हैं। उसने आरोप लगाया कि जब युवती उसके घर आई थी, तब लड़की के परिवार वालों ने उसकी पिटाई की थी और मामला थाने तक पहुंचा था। युवक ने यह भी कहा कि दो साल पहले युवती ने खुद अपने भाई को फोन कर कहा था—“मारें या जिएं, इसी के साथ रहेंगे।”
युवक का कहना है—
“जब वह मेरे बिना नहीं रह सकती, तो मैं भी उसके बिना नहीं रह सकता। अगर हमारा प्यार नहीं मिला तो मर जाएंगे।”
पुलिस कर रही काउंसलिंग
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि युवक को सकुशल उतारकर थाने लाया गया है और उसकी मानसिक काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और बढ़ते भावनात्मक तनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इसको भी पढ़ें : शिवहर बना महिला नेतृत्व का मॉडल: सांसद से डीएम तक सभी पदों पर नारी शक्ति का कब्ज़ा
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “शादी से इनकार पर युवक 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा; वीडियो में लिखा—“कूदकर मर जाऊंगा”