बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बाइक से जा रहे एक युवक पर चार अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद हमलावर युवक की बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बांस देवरिया मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय कृष्णा रावत गुरुवार रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से लकड़ी हट्टा मोहल्ले में रहने वाले एक दोस्त के घर जा रहा था। जैसे ही वह लकड़ी हट्टा मोड़ के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए चार युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने किसी पुराने विवाद को लेकर कृष्णा से कहासुनी शुरू कर दी।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान एक युवक ने अचानक कृष्णा के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही कृष्णा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर कृष्णा की बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत घायल युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है।
इस मामले में सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक के चाकू लगने की सूचना मिली है और उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया : खामपार पुलिस ने चोरी की कार से शराब तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 206 लीटर शराब बरामद
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर, बाइक लेकर फरार हुए हमलावर”