बोलता सच ,देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी स्थित भिसवा घाट पर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक का 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने एसडीआरएफ टीम और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। महुअवा बजराटार गांव निवासी 22 वर्षीय अवधेश उर्फ भोला प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति गांव के युवकों के साथ लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए भिसवा घाट पहुंचा था। विसर्जन के दौरान वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया। साथ गए युवकों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, अवधेश पानी में लापता हो चुका था।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय मछुआरों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भिसवा घाट से लेकर मैनपुर घाट तक नदी में सर्च अभियान चलाया, मगर अंधेरा होने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
घटना के बाद से नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही और गांव में मातम पसरा है।
इस खबर को भी पढ़ें : तरकुलवा : मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “विसर्जन के दौरान डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिया हालात का जायजा”