बोलता सच देवरिया : देवरिया में सावन मास की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सोमवार को विशेष निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने रुद्रपुर स्थित प्राचीन दुग्धेश्वरनाथ मंदिर और देवरिया नगर स्थित सोमनाथ मंदिर का दौरा किया।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने रूट डायवर्जन, सड़कों की बैरिकेटिंग और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। मंदिर परिसर में विद्युत आपूर्ति, साज-सज्जा, लाउडस्पीकर और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। मंदिर परिसर में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड की तैनाती की योजना बनाई गई। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने मंदिर के प्रवेश-निकास मार्ग, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण किया। ढाबों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के आदेश दिए गए। दोनों अधिकारियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान उप जिलाधिकारी समेत पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : शव रखकर परिजनों ने किया सड़क जाम, बैंक कर्मी पर ठगी का आरोप
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































