Breaking News

खून के रिश्तों पर शक, पुलिस कातिल की तलाश में

Bolta Sach News
|
खून के रिश्तों पर शक
बोलता सच देवरिया /रुद्रपुर। फतेहपुर गांव में स्कूल संचालक धनंजय पाल की हत्या में शातिर कातिल को अब पुलिस खून के रिश्तों में तलाश रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस को किसी करीब के शामिल होने के सुराग मिले हैं। इसपर पुलिस काम कर रही है। हत्या में एक महिला के साजिश करने और दो युवकों के शामिल होने की आशंका है। एक संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हालांकि, पुलिस हत्या के खुलासे पर अभी कुछ बोलने से परहेज कर रही है। डीडीएम स्कूल के संचालक 55 वर्षीय धनंजय पाल की शुक्रवार की रात में स्कूल के बरामदे में सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। फॉरेंसिक जांच, डॉग स्क्वाड और पुलिस की अत्याधुनिक जांच प्रणाली के साथ चार टीमें लगातार पांच दिनों से हत्या का पर्दाफाश करने में जुटी हैं।  पुलिस अब तक स्कूल के 10 लोगों के अलावा दो करीब रिश्ते के लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सूत्र बताते हैं कि मोबाइल सर्विलांस के जरिए पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगने की बात सामने आ रही है, मगर खुलासा नहीं होने से धनंजय के परिवार वाले दहशत में है।
शुरुआती चर्चाओं में किसी करीबी के हत्या में शामिल होने की आशंका है। पुलिस गांव वालों से भी हत्या के पर्दाफाश के लिए मदद की अपील कर चुकी है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर बड़ी बारीकी से काम कर रही है। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े : शराब तस्करी में एंबुलेंस का इस्तेमाल, पुलिस ने पकड़ा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply