बोलता सच,लखनऊ। Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB) ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी किसी भी अवांछनीय गतिविधि की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
बोर्ड के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, प्रश्नपत्र की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी डर के इसकी सूचना सीधे भर्ती बोर्ड को दे सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और गड़बड़ियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना तुरंत अधिकारियों तक पहुंच सके।
यहां दें सूचना:
-
व्हाट्सएप नंबर: 9454457951
इसे भी पढ़े : गोरखपुर: गोल्डेन साहनी पर युवतियों के अपहरण की कोशिश और फायरिंग का आरोप, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज
➤ You May Also Like







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































