Breaking News

खोरीबारी में कृषि कल्याण भवन का उद्घाटन, किसानों को एक ही स्थान पर मिलेंगी आधुनिक कृषि सेवाएं

Bolta Sach News
|
Krishi Kalyan Bhawan in Khoribari
बोलता सच,देवरिया : भटनी क्षेत्र के खोरीबारी में करीब 1 करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बने कृषि कल्याण भवन का रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने लोकार्पण किया। इस भवन के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं और आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
उद्घाटन समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक और विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कृषि कल्याण भवन के बनने से किसानों को कई विभागीय सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी, जिससे उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
वहीं, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को कृषि योजनाओं और तकनीकी सलाह के लिए अब देवरिया शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर ही उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री का किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। खोरीबारी के किसान मुन्ना राय ने बताया कि भटनी में कृषि कल्याण भवन का निर्माण जमीन की उपलब्धता न होने के कारण काफी समय से लंबित था। आखिरकार सितंबर 2025 में खोरीबारी में जमीन उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य पूरा हो सका।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र, चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, अजीत सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : देवरिया में होली पर शराब की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, आठ करोड़ से अधिक का राजस्व

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply