गिरफ्तार महिला की पहचान सेनू देवी, निवासी भटौली खरोह, जिला देवरिया (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह बस के जरिए यमुनानगर से पिपली पहुंची थी और यहां से पंजाब व हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाली थी।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
एएनसी इंचार्ज सतविन्द्र सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अफीम की तस्करी करती है। सूचना के आधार पर थाना सदर थानेसर क्षेत्र में नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की गई।
कुछ देर बाद लाडवा की ओर से एक महिला संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से अफीम बरामद हुई।
रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे 11 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।
दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
महिला की निशानदेही पर पुलिस ने अफीम मंगवाने वाले दो अन्य आरोपियों—कुलदीप सिंह उर्फ दीपू (मलूक माजरा) और हरबंस लाल (दासो माजरा, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश)—को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।