Breaking News

ईरान–इजराइल तनाव का असर, हवाई सफर हुआ महंगा; एयर इंडिया ने बढ़ाया सरचार्ज

Bolta Sach News
|
Impact of Iran-Israel tensions

बोलता सच,लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। युद्ध जैसे हालात के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते हवाई किराए में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

घरेलू उड़ानों पर एयर इंडिया ने 399 रुपये का सरचार्ज बढ़ा दिया है। यह बढ़ा हुआ शुल्क गुरुवार से लागू हो गया है। वहीं अन्य एयरलाइंस भी इसी तरह की बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं। सरचार्ज बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में लगभग 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

खाड़ी संकट का असर

दरअसल, ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले और उसके बाद हुए पलटवार से खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इस संघर्ष का असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे देश में भी चिंता का माहौल बन गया है। हवाई यात्रा भी इससे अछूती नहीं है। इराक का एयरस्पेस बंद होने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ सकता है, जिससे यात्रियों का खर्च बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों ने क्या कहा

लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात एक एयरलाइंस अधिकारी के मुताबिक, युद्ध के बाद भी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इराक के एक हिस्से से होकर संचालित हो रही थीं। अमेरिका और यूरोप के लिए यह रूट अपेक्षाकृत छोटा पड़ता था।

लेकिन अगर एयरस्पेस पूरी तरह बंद रहता है और उड़ानों को लंबा रास्ता लेना पड़ता है, तो अमेरिका और यूरोप जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट्स का किराया काफी महंगा हो सकता है।

ईंधन की कीमत भी बड़ा कारण

एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी भी हवाई किराए को प्रभावित कर सकती है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह सिर्फ शुरुआत है। यदि युद्ध लंबा चलता है और ईंधन की कीमतें बढ़ती हैं, तो उड़ानों का किराया और बढ़ सकता है। खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात ने यात्रियों और एयरलाइन कंपनियों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।


इसे भी पढ़े : ट्रोजन APK से बैंक खातों से ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply