Breaking News

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से महिला की मौत

Bolta Sach News
|
Tragic road accident in Deoria
बोलता सच,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरा बलुआ गांव निवासी 45 वर्षीय रीता देवी अपने बेटे हितेश के साथ बाइक से बाजार जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे गौरीबाजार चौराहे के पास रुद्रपुर रोड पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रीता देवी के परिवार में बेटा हितेश और बेटी सरस्वती हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर की पहचान की जा रही है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और हादसों पर रोक लगाने की मांग की है।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply